नये जेलर के बारे में सुना है कि वह काफी क्रूर है। उसके लिए कैदी केवल कैदखाने में सड़ने की कोई वस्तु है। मैं सहम सा गया हूं। मुझे घबराहट हो रही है। पुराने साहब ने विदा लेते समय मुझसे कहा था,‘भरोसा रखो, सब ठीक होगा।’ उनकी पोस्टिंग ऐसी जगह हुई है जहां उनसे मेरा संपर्क नहीं हो सकेगा। खैर, उनका कहा याद है।
भावनाएं जहां मर रही होती हैं, जीना वहां बेकार है। ऐसे जीवन का मोल क्या? मुझे लगने लगा है कि मैं यही न रह जाऊं। लाजो और मेरा संबंध शायद अब टूट सा गया है। उसका कहीं पता नहीं चला। मैं पता लगवाने के लिए जेल के कई बड़े लोगों के सामने गिड़गिड़ाया। किसी ने उसपर गौर नहीं किया। पिछले जेलर ने इतना बताया था कि पता कर रहे हैं। फिर कुछ समय बाद उनका तबादला हो गया। भला मेरे बीवी-बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा है? भगवान उनका दुख मुझे दे दे। परिवार का स्मरण होने पर मैं तिलमिला जाता हूं। इंसान को अपनों की याद सबसे अधिक झकझोरती है। हम खुद को विवश महसूस करने लगते हैं। साथ जो लंबा हो, यदि बीच में छूट जाए तो दर्द बहुत होता है, तब दिल रोता है। मेरा हृदय भी आम इंसान वाला ही है। मैं किसी से कुछ कहना नहीं चाहता अब। बहुत हो गयी दुनियादारी की बातें। मुझे लगता है मेरा जीवन असमंजस के सिवा कुछ नहीं है। यह सब हालात के कारण उपजी स्थिति है। हालात आपके बस से बाहर की चीज हैं। ये व्यक्ति को कभी कैसा तथा कभी कैसा बना देते हैं। अपना जीवन यूं ही हालातों के हाथ में छोड़ा भी तो नहीं जाता। मैं ऐसा करने वाला नहीं था। पर क्या करुं करना पड़ रहा है। स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगती। बनते-बनते बहुत कुछ बिगड़ जाता है और हम एक निहत्थे की तरह युद्ध भूमि में खड़े रह जाते हैं। वहां कोई अपना नहीं होता और पराजय की हंसी हमें भीतर तक चीरती जाती है।
-harminder singh
Monday, September 21, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
|
हमारे प्रेरणास्रोत | हमारे बुजुर्ग |
...ऐसे थे मुंशी जी ..शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय काम था मुंशी जी का ...अपने अंतिम दिनों में | तब एहसास होगा कि बुढ़ापा क्या होता है? सम्मान के हकदार नेत्र सिंह रामकली जी दादी गौरजां |
>>मेरी बहन नेत्रा >>मैडम मौली | >>गर्मी की छुट्टियां >>खराब समय >>दुलारी मौसी >>लंगूर वाला >>गीता पड़ी बीमार | >>फंदे में बंदर जानवर कितना भी चालाक क्यों न हो, इंसान उसे काबू में कर ही लेता है। रघु ने स्कूल से कहीं एक रस्सी तलाश कर ली. उसने रस्सी का एक फंदा बना लिया |
|
|
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गिरीराज सिद्धू ने व्यक्त किया अपना दुख बुढ़ापे का सहारा गरीबदास उन्हीं की श्रेणी में आते हैं जिन्हें अपने पराये कर देते हैं और थकी हड्डियों को सहारा देने के बजाय उल्टे उनसे सहारे की उम्मीद करते हैं |
|
|
|
अपने याद आते हैं राजाराम जी घर से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कई साल पहले घर को अलविदा कह दिया है। लेकिन अपनों की दूरी अब कहीं न कहीं परेशान करती है, बिल्कुल भीतर से |
दैनिक हिन्दुस्तान और वेबदुनिया में वृद्धग्राम |
ब्लॉग वार्ता : कहीं आप बूढ़े तो नहीं हो रहे -Ravish kumar NDTV | इन काँपते हाथों को बस थाम लो! -Ravindra Vyas WEBDUNIA.com |
No comments:
Post a Comment